OnePlus 8 की कीमत में हुई 5,000 रुपए की कटौती


OnePlus ने इंडिया में OnePlus 8 5G की कीमत कम कर दी है। हैंडसेट की कीमत 5,000 रुपए तक हमेशा के लिए कम कर दी गई है। OnePlus 8 5G तीन वेरिएंट में सेल आता है।हैंडसेट के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत पहले 41,999 रुपए थी। वहीं, अब कीमत में कटौती के बाद यह फोन 39,999 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, 8GB + 128GB वर्जन की कीमत 44,999 रुपए और 12GB रैम व 256GB ऑप्शन की कीमत 49,999 रुपए थी। लेकिन, कटौती के बाद दोनों वेरिएंट क्रमश: 41,999 रुपए व 44,999 रुपए में सेल किए जाएंगे।

यह फोन ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर 16 अक्टूबर से कम कीमत में सेल किया जाएगा। अभी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन पुरानी कीमत के साथ ही लिस्ट हैं। दूसरी ओर अमेजन इंडिया पर भी फोन की कीमत पुरानी ही दिखाई दे रही है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3lR82cL
via IFTTT