4230एमएएच बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ OPPO A15


OPPO ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन OPPO A15 लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 10,990 रुपये है। यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 3डी कर्व्ड बॉडी डिजाईन पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है।

OPPO A15 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। OPPO A15 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। OPPO A15 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता जो फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। OPPO A15 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए15 में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2FButDu
via IFTTT