भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री रामनरेश त्रिपाठी प्रांतीय महामंत्री श्री नवनीत चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष भोपाल श्री सुभाष सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा ऐसे महामारी के संकट के समय स्कूल शिक्षा विभाग मैं जिला शिक्षाअधिकारी कार्यालय विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी कार्यालय एवं संकुलों मैं कार्यरत कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को सेवाओ से पृथक किया जाना नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। इसकी निंदा करते हुए माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय जी से मांग है कि इन्हें तत्काल ही वापस सेवाओं मैं लिया जावे।
उल्लेखनीय है कि यह सभी सेवाओं से पृथक किये गए डाटा एंट्री ऑपरेटर्स विगत 10 वर्षो से लगातार स्कूल शिक्षा विभाग के कार्य कुशलतापूर्वक करते आ रहे थे और इन्हें आश्वस्त किया गया था कि इनकी सेवाएं समाप्त नहीं होंगी। आज पूरे प्रदेश मैं बेरोजगार हो गए डाटा एंट्री ऑपरेटर्स के परिवारों पर कठोर वज्राघात हुआ है। इस नवरात्रि व विजयदशमी जैसे पावन-पवित्र उत्सव के समय इन्हें इनकी सेवाओं से हटाया जाना निश्चित रूप से उचित नहीं है।
जहाँ एक ओर सरकार बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के वादे करती है वहीँ दूसरी ओर सेवाओं मैं संलग्न लोगों को सेवाओं से पृथक करने का अन्याय कर रही है,,यह अत्यंत चिंता का विषय है। यदि इन डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को पुनः सेवाओं मैं नहीं लिया गया तो मप्र शिक्षक काँग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।
26 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3jujJEH

Social Plugin