महंगाई से आम जनता त्रस्त है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है: इमरान गांधी

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर विधानसभा 280 गांव क्षेत्र भीटोरा में मां दुर्गा की प्रतिमा को कांग्रेस के जिला सचिव इमरान गांधी ने अनावरण किया। उसी गांव क्षेत्र के रवि, राजन, प्रियांशु, शिवम, रोहित, अर्पित, गुलाम, सोनू, अंजू, विशाल, अरुण, विद्रेश को कांग्रेस की पट्टी पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। जिला सचिव कांग्रेस इमरान गांधी ने कहा है कि भाजपा झूठ की बुनियाद से बनी हुई है और अब वह पूरी तरह धराशाई हो चुकी है। बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस पार्टी में आना इस बात का संकेत है कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आगे बढ़ रही हैं उन्हें देश के युवाओं का समर्थन है। रविवार को भिटोरा मूर्ति अनावरण के दौरान उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले युवाओं का स्वागत हम कर रहे हैं।
कांग्रेस के जिला सचिव इमरान गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार देश के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। हक मांगने पर लाठी से पीटा जाता है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में आने वाले लोग पार्टी के संघर्ष में महत्वपूर्ण साबित होंगे। युवाओं के सहयोग से कांग्रेस यह लड़ाई जीतेगी। सत्ता में आने से पहले भाजपा कहती थी कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री हैं अब जनता खुद देख रही है और जनता के हाथों में फैसला है।



from New India Times https://ift.tt/35NvIsr