भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन के रहने वाले एक मजदूर के चार बच्चों को महाराष्ट्र के जलगांव में कुल्हाड़ी से काट डाला गया। बच्चों की उम्र 3 से 12 साल है, सभी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। चारों बच्चों के शव खेत में मिले हैं। बच्चों की हत्या उस समय की गई जब उनके माता-पिता घर में नहीं थे।
महाराष्ट्र पुलिस को ना आरोपियों का पता, न वारदात का कारण
घटना महाराष्ट्र के जलगांव की रावेर तहसील के बोरखेड़ा गांव की है। मृतकों में सुमन (3), अनिल (8), रावल (11) और सरिता (12) शामिल हैं। जांच में पता चला है कि इनके मां-पिता एक खेत में काम करते थे। बच्चों को अकेले छोड़ वे मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव गए थे। पीछे से किसी ने बच्चों की हत्या कर दी। वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
पूरा गांव सील कर दिया है, सब के बयान दर्ज कर रहे हैं: महाराष्ट्र पुलिस
रावेर पुलिस ने बताया कि चारों बच्चों के को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा गया है। जिस खेत में शव मिले हैं, उसके मालिक मेहताब ने ही फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर जिले के उप विभागीय पुलिस अधिकारी नरेंद्र पिंगले अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। पूरे गांव को सील कर लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
16 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2T0TpHu

Social Plugin