BHOPAL अरेरा कॉलोनी की महिला मॉडल का रेप, 10 साल पुराने दोस्त के खिलाफ FIR - MP NEWS

भोपाल। अरेरा कॉलोनी में रहने वाली 48 साल की एक महिला (जो मॉडलिंग करती है) ने अपने 10 साल पुराने परिचित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। घटना निशातपुरा क्षेत्र की है। यहां महिला मॉडल अपने नवनिर्मित बंगले में परिचित के साथ बुधवार की रात रुकी थी। गुरुवार की शाम उसने बलात्कार की शिकायत की।

महिला ने बताया 6 साल पुरानी जान पहचान है

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, 38 साल की महिला अरेरा कॉलोनी में रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है, जबकि वह मॉडलिंग करती है। महिला ने बताया कि आरोपी हरि त्रिवेदी उर्फ रिंकू से उसकी करीब 6 साल से जान पहचान है। महिला ने बताया कि उसने निशातपुरा इलाके में एक बड़ा प्लॉट लिया था। जिस पर उसने मकान भी तैयार करवाया। उसने बताया कि अब वह अपना मकान बेचना चाहती है। इसलिए उसने रिंकू त्रिवेदी को मकान बिकवाने के लिए कहा। 

दोनों सहमति से रात रूके थे, तभी बलात्कार हुआ

रिंकू ने बुधवार रात उसे निशातपुरा बुलवाया और किसी को मकान दिखाने की बात कही। वहां पहुंचने पर रिंकू ने बताया कि वह नहीं आया है। सुबह आएगा। ऐसा करते हैं, आज रात यहीं रुक जाते हैं। वे उसी मकान में ही रुक गए। महिला के अनुसार रिंकू और हरी त्रिवेदी ने उसके साथ रात को जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उससे मारपीट की। रात को ज्यादती करने के बाद वह वहां से भाग गया। सुबह उसने अपने पति को इस बारे में बताया और फिर उन्होंने गुरुवार रात थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हरि त्रिवेदी को पकड़ लिया है।

आरोपी ने कहा: 10 साल से हमारे शारीरिक संबंध है

पूछताछ में हरि ने ज्यादती किए जाने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वह महिला को करीब 10 साल से पहचानता है। उसके तभी से उससे संबंध भी हैं। आरोपी के दो बड़े बेटे हैं, जबकि महिला का बड़ा बेटा करीब 22 साल का बताया जाता है।

16 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/352EORE