इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रीगल चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के बीच में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने उन्हें गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने दिया लेकिन उतरने के बाद जमकर पिटाई कर दी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर इंदौर के रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय भाजपा नेता श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए। माल्यार्पण करने के बाद जैसी नीचे उतरे कांग्रेसियों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बीच कुछ कांग्रेसियों ने मोदी मुखौटा पहने भाजपा नेता पर हमला भी किया। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए भाजपा नेता को जैसे-तैसे वहां से निकाला और रवाना किया।
कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने मुझे पीटा: भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा
हमले के शिकार हुए भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा का कहना है कि वे नरेंद्र मोदी के वेश में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गांधी जी क्या केवल कांग्रेस के हैं। सबको उन्हें माला पहनाने का अधिकार है। मैं माला पहनाने आया तो कांग्रेसी बौखला गए और मारपीट पर उतारू हो गए। यह नैतिकता के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने मेरे साथ गाली गलौज किया, मार-पीट की है। इन्होंने गांधी स्थल पर ही मारपीट की। इन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मोदी बनकर आया तो उन्हें तकलीफ हो गई। कुर्सी जाने के बाद ये पागल हो गए हैं। मोदी जी जब राजघाट पर पुष्प अर्पित करके आए तो किसी कांग्रेसी को तकलीफ नहीं हुई। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तो उन्हें कुछ नहीं कहा। यहां के कांग्रेसी क्यों बौखला रहे हैं।
02 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30tS5RD

Social Plugin