इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवा दंपति के खिलाफ बैंक मैनेजर को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि लड़की ने घरेलू कामकाज के बहाने बैंक मैनेजर से संपर्क बढ़ाएं और शारीरिक संबंध बनाकर फोटो-वीडियो बना लिए। जब बैंक मैनेजर का ट्रांसफर गाजियाबाद हो गया तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। बैंक मैनेजर से युवा दंपति अब तक 850,000 रुपए वसूल चुका है।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय बैंक मैनेजर निखिल माथुर ने बताया- मेरी पोस्टिंग जब ग्वालियर और भोपाल में थी तो महिला मेरे यहां घरेलू कामकाज करती थी। मुझे लगा वह कुंआरी है। उससे आकर्षित हो गया। महिला ने संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने मेरे कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए।
बाद में पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने उससे दूरी बना ली। बाद में महिला ने धमकाना शुरू कर दिया। अलग-अलग किस्तों में 5 लाख, 1.50 लाख और 2 लाख रुपए वसूल लिए। इस साजिश में इसका पति भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परंतु अभी तक लड़की और उसके पति को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की गिरफ्तारी के बाद दोनों पक्षों के नाम का खुलासा किया जाएगा।
19 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/35grau4

Social Plugin