INDORE शिवराज की सेवा के कारण डिप्टी कमिश्नर सहित 2 कर्मचारी सस्पेंड, एक बर्खास्त - MP BY-ELECTION NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सेवा में आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकारी नर्सरी से गमले पहुंचाने वाले नगर निगम इंदौर के डिप्टी कमिश्नर प्रताप सिंह सोलंकी एवं उनके साथी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि तीसरे अस्थाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

इंदौर शहर के बाईपास रोड स्थित एक फार्म हाउस में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में नेहरू पार्क की सरकारी नर्सरी से नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर प्रताप सिंह सोलंकी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंच की साज-सज्जा के लिए गमले भेजे गए थे। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसी के चलते हैं नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पालने डिप्टी कमिश्नर प्रताप सिंह सोलंकी और नेहरू पार्क के दरोगा सुभाष पिता मुन्नाालाल गमला कांड में निलंबित कर दिया है जबकि जोन नंबर 19 के दरोगा सौरभ शर्मा की सेवा समाप्त की गई। 

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि करीब 150 पौधों के गमलों को नेहरू पार्क से आयोजन स्थल पर भेजा गया। कांग्रेस ने नगर निगम के कर्मचारियों को आयोजन स्थल पर गमला ले जाते हुए फोटो वीडियो में कैप्चर किया और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर दी। नगर निगम कमिश्नर ने इस मामले की जांच अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह को सौंपी थी। अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह के अनुसार इस मामले में जांच के दौरान निगम कर्मचारी व अधिकारी की गलती पाई गई। इसके आधार पर संबंधितों पर कार्रवाई की है।

जून 2018 में बिरयानी वाला ऑडियो वायरल हुआ था

जून 2018 में एक ऑडियो वायरल हुआ था। बताया गया था कि इस ऑडियो में प्रताप सिंह सोलंकी की आवाज है जो एक समाज सेवी संस्था के संचालक से बिरयानी, मटन और शराब जैसी फरमाइश कर रहे थे। 

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Ifva6h