मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिन्दवाड़ा रेंज के डीआईजी अनिल महेश्वरी बीते दिन निजी दौरे के तहत जुन्नारदेव विधानसभा के राखिकोल स्तिथि घोघरा वाटरफॉल पहुंचे और प्रकृति की अनूठी छटा को अपने आप में समेटा व वाटर फॉल का निरीक्षण किया। ज्ञात रहे श्री महेश्वरी प्रकृति प्रेमी माने जाते हैं और वे अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी प्रकृति के करीब पहुँचने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। श्री महेश्वरी लगभग 3 घण्टे तक दमुआ थाने क्षेत्र की सीमा में रहे इस दौरान उनके साथ भाजपा के विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, मंडल महामंत्री मनोज दावंडे, भाजपा नेता आलोक श्रीवास्तव, सूरज चौधरी, सोनू पाटिल सहित डीएसपी एस के सिंह, जुन्नारदेव टीआई राजेंद्र बिसेन, दमुआ टीआई कोमल दियावार मुख्य रूप से मौजूद थे।
from New India Times https://ift.tt/3kemtYf
Social Plugin