भोपाल। पति पत्नी के बीच विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि प्रॉपर्टी ब्रोकर विजय परमार ने अपने 26 वर्षीय साले की हत्या कर दी और 65 वर्षीय सास के सिर में इतने चाकू मारे कि वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। हमले के बाद विजय फरार नहीं हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक युगांतर काॅलोनी, अवधपुरी निवासी 65 वर्षीय मीरासिंह भदौरिया की बेटी की शादी मंडीदीप निवासी विजय परमार से हुई है। विजय अपने परिवार के साथ युगांतर काॅलोनी में ही रहता है। ससुराल के पास ही उसका घर है। विजय प्राॅपर्टी ब्रोकर है। पिता भेल से रिटायर कर्मचारी हैं। बताया गया है कि विजय का पत्नी से पारिवारिक विवाद है। गुरुवार की रात मीरा 26 वर्षीय बेटे शेखर सिंह भदौरिया के साथ दामाद विजय को समझाने उसके घर पहुंची थी। इसी बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि विजय ने सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें मीरा और शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अरेरा काॅलोनी स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां शेखर की मौत हो गई। मीरा के सिर में चाकू के कई घाव हैं। पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया है। शेखर का भाई विकास भोपाल पुलिस में सिपाही है और पिपलानी थाने में पदस्थ है।
02 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/34kjNkL

Social Plugin