भोपाल। भोपाल में 22 साल की लड़की ने बीमार मां को अस्पताल में भर्ती करने से एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां को टीबी होने के बाद से वह परेशान थी। लड़की अपनी मां और भाइयों के साथ पिता के अलग होने के बाद से मामा के यहां रह रही थी।
इंद्रा नगर, टीला जमालपुरा निवासी 42 वर्षीय सुनील कैथिल प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन का करीब 3 साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद से बहन अपने दोनों बेटों और 22 साल की बेटी रेखा बेलिया के साथ उन्हीं के घर पर रह रही। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने पत्नी से रेखा के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि रेखा फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में है। काफी देर तक उसकी कोई आवाज नहीं आने पर वे उसे देखने उसके कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने परिजन की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर रेखा दुपट्टे पर फंदे पर दिखाई दी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना करीब एक बजे रात पुलिस को मिली।
मामले की जांच कर रहे, विवेचना अधिकारी मान सिंह ने बताया कि मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिजन ने किसी तरह की आशंका जताई है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन परिजन ने रेखा के मानसिक तनाव में होने की पुष्टि की है।
सुनील ने पुलिस को बताया कि रेखा फिलहाल कुछ नहीं कर रही थी। वह मां के काम में ही मदद कर देती थी। उसकी मां की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें टीबी हो गया है। इसीलिए उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती करना था। इसको लेकर रेखा बेहद तनाव में थी। वह एक-दो दिन से गुमसुम भी रह रही थी, लेकिन उसने किसी से कुछ कहा नहीं था। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आया था कि वह इस तरह का कोई कदम भी उठा सकती है। रेखा के पिता हरि सिंह करीब 3 साल पहले ही तलाक लेकर अलग रह रहे हैं। उनसे अब ज्यादा संपर्क भी नहीं है।
23 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3oo1T9Z

Social Plugin