भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोंडवाना समाज पार्टी कार्यालय में दिवंगत पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका के साथ तीन लोगों ने अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मोनिका बट्टी(30) शनिवार शाम चार बजे को पार्टी के दफ्तर में थी। उस समय सुरेश बरकडे, आनंद और भूपेंद्र पोर्ते वहां पहुंचे और मोनिका से अपशब्द कहने लगे। घटना के बाद मोनिका ने थाने पहुचंकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने धारा 294,506 और 34 धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में लोगों के बयान भी लिए हैं। आरोपित मोनिका को पार्टी से बेदखल कराना चाहते हैं।
18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/31j34hn

Social Plugin