उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के दताना गांव में तूफान कार और ट्राॅले की टक्कर में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 7 की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
एक घायल मजदूर सोमदेव ने बताया कि हम लोग कटनी जिले के रहने वाले हैं। एक तूफान गाड़ी किराए से लेकर मजदूरी करने नीमच जा रहे थे। उसी दौरान उज्जैन से पहले दताना गांव के पास सुबह तड़के 4 बजे हमारी गाड़ी ट्राॅले से जा टकराई। दुर्घटना देवास-उज्जैन रोड पर हुई। सभी मजदूर कटनी निवासी हैं और काम के सिलसिले में नीमच जा रहे थे।
हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है और 7 मजदूर भाई गंभीर हैं। मरने वाले 5 मजदूर में मेरा एक भाई है। जिसका नाम सोमचंद्र शामिल है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्राॅला गाड़ी का नंबर आरजे 09 जीडी 4165 है और तूफान का नंबर यूपी 20 टीवाई 1702 है।
26 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2S1izWc

Social Plugin