Samsung Galaxy Tab A7 इंडिया में लॉन्च किया गया है जो बड़ी डिसप्ले और पावरफुल बैटरी के साथ शानदार फीचर्स से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 की शुरूआती कीमत 17,999 रुपये है जो आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
गैलेक्सी टैब ए7 में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10 इंच की बड़ी डब्ल्यूयूएक्सजीए+ टीएफट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर सॉफ्ट बेजल्स मौजूद है। Samsung Galaxy Tab A7 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया गया है जो की क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह डिवाईस एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cDdVXA
via IFTTT

Social Plugin