OPPO ने आज ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया मिड बजट स्मार्टफोन OPPO A33 लॉन्च कर दिया है। ओपो ए33 को कंपनी की ओर से 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन के उपनी बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल लगाया गया है। OPPO A33 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। इंडोनिशयन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
OPPO A33 इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत Rp 2,299,000 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,300 रुपये है। OPPO A33 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्स बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए33 में 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3n1SCDQ
via IFTTT

Social Plugin