MP EDUCATION: संचालक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने संचालक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस लिस्ट में कुल 8 अधिकारियों के नाम है। ट्रांसफर लिस्ट उपसचिव अनुभा श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी की गई।

राज्य शिक्षा केंद्र भाेपाल में पदस्थ संयुक्त संचालक आरके सिंह काे इंदाैर संभाग का संयुक्त संचालक बनाया गया है। इसी पद पर इंदाैर में पदस्थ मनीष वर्मा काे सागर संभाग का जेडी बनाया गया है। ग्वालियर में पदस्थ संयुक्त संचालक काे नर्मदापुरम यानी हाेशंगाबाद संभाग में पदस्थ किया गया है। 

उज्जैन में प्रभारी संयुक्त संचालक के ताैर पर पदस्थ उप संचालक काे ग्वालियर का प्रभारी संयुक्त संचालक बनाया गया। डाइट छिंदवाड़ा में पदस्थ प्राचार्य अनघा देव काे जबलपुर संभाग का प्रभारी संयुक्त संचालक बनाया गया। अनूपपुर के जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे काे पन्ना का डीईओ बनाया गया है। 

25 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/330NDeQ