इंदौर। 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ लव मैरिज करने के लिए गुजरात से भागकर इंदौर आया एक लड़का गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ लड़की भी मौजूद थी। लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने लड़की और अपहरणकर्ता को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अहमदाबाद शहर के वटबा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को अपहृत कर अपने साथ ले आया है, जो कि इंदौर के किसी होटल में ठहरा है। सूचना पर एक टीम ने मधुमिलन चौराहे के पास एक होटल से अपहरणकर्ता इमरोज नफीस अहमद मेव निवासी अमन प्लाजा बीबी तालाब के पास अहमदाबाद को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया।
युवक के कब्जे से एक कार क्रमांक जीजे 27 बीएल 6684 भी बरामद की गई है। आरोपी नाबालिग लड़की से शादी करने के उद्देश्य से उसे भगा लाया था। लड़की के परिजनों ने मामले की रिपाेर्ट गुजरात के वटबा थाने में की थी। आरोपी के विरुद्ध अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अपहरणकर्ता आरोपी को पकड़कर लड़की के साथ उसे गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
27 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30cuAfX

Social Plugin