चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध, घर-घर जनसंपर्क और वर्चुअल प्रचार होगा: चुनाव आयोग - ELECTION 2020 COVID-19 RULES

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी चुनावी सभाएं नहीं होंगी। 5 लोगों की टीम जनसंपर्क कर सकती है। इसके अलावा वर्चुअल चुनाव प्रचार की अनुमति रहेगी। 

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं।
एक बूथ पर होंगे सिर्फ 1,000 मतदाता। 
कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे। 
पांच से ज्यादा लोग एक साथ किसी के घर जाकर प्रचार नहीं करेंगे। 
विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 
5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। 
सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग। 
मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। 
नामांकन ऑनलाइन भी किया जा सकेगा। 

नए सुरक्षा मानकों के तहत कोरोना काल में चुनाव की तैयारी की गई है। 
7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।
कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। 
पोलिंग बूथ पर मतदाताओँ की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। 
चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं। 

25 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cyVIuj