नवंबर तक बाजार में आ सकती है इस बड़ी कंपनी की कोरोना वैक्सीन


अमेरिकी कंपनी Pfizer-बायोएनटेक साझा तौर पर अब वैक्सीन बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों कंपनियां अक्टूबर तक वैक्सीन के प्रभावों का पता लगा लेंगी। इसके बाद अगर इसे आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाती, तो Pfizer की कोरोना वैक्सीन नवंबर या दिसंबर तक अमेरिका के बाजारों में उतर सकती है।

कोरोना वैक्सीन की रेस में अब दूसरे नंबर पर भी अमेरिकी कंपनी ही है। मॉडर्ना इस वक्त अपनी संभावित वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल में जुटी है। कंपनी को इसके प्रभाव के बारे में दिसंबर तक पता चलने की उम्मीद है। आपात मंजूरी के बाद यह वैक्सीन दिसंबर के अंत या जनवरी 2021 की शुरुआत तक मार्केट में आ सकती है।(न्यूज़ सोर्स: जनसत्ता)



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3iW5F7t
via IFTTT