4000mAh बैटरी और एंडरॉयड 11 के साथ लॉन्च हुआ Nokia 3.4


HMD Global ने Nokia 3.4 और Nokia 2.4 जैसे नए और शानदार स्मार्टफोंस भी टेक मंच पर पेश कर दिए हैं। नोकिया 3.4 के बैक पैनल पर एक राउंड सर्किल शेप बनाई गई है और इसी में फोन के तीन कैमरा सेंसर और एक रियर कैमरा सेटअप फिट है। ये चारों आब्जेक्ट रिंग पर ही मौजूद है और इसके बीच का हिस्सा खाली है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे ​फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

Nokia 3.4 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है. इस फोन को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 11 रेडी है। इस नए ओएस के मार्केट में आते नोकिया 3.4 एंडरॉयड 11 पर अपडेट हो जाएगा। नोकिया 3.4 में प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 3.4 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नोकिया के इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का यूडब्ल्यू सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 3.4 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 3.4 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम और एक मैमोरी कार्ड साथ में लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया 3.4 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Nokia 3.4 की शुरूआती कीमत 159 यूरो यानि 13,500 रुपये के करीब है जिसे Dusk, Fjord और Charcoal कलर में लॉन्च किया गया है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3mIBRgY
via IFTTT