रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शासन के निर्देशानुसार अब अभिभावकों की सहमति से सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल नवीन सत्र 2020-21 में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक संचालित हो सकेंगे। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए थांदला नगर के अधिकांश विद्यालय संचालित हुए।

थांदला स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक ललित कांकरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय को सबसे पहले सेनेटाइज किया गया उसके साथ ही सहमति पत्र लेकर उत्साह पूर्वक आने वाले करीब 150 विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई वहीं बच्चों को छोटे छोटे ग्रुप में विभाजित कर सबसे पहले कोविड 19 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बच्चों को पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को सम्बंधित विषय के शिक्षकों द्वारा निराकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह सोशल डिस्टेंस व शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही बच्चों में होने वाली शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
from New India Times https://ift.tt/3iZpSJw
Social Plugin