नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध का केंद्र बनकर उभरी जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी को 90 फीसदी स्कोर के साथ रैंकिंग में पहला नंबर मिला है। पहले पायदान पहुंची जामिया यूनिवर्सिटी ने इस मामले में अलीगढ़ और जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी को पछाड़ दिया है।
दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी आई है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी को 83 फीसदी स्कोर मिला है। तीसरे नंबर पर 82 फीसदी स्कोर के साथ जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी आई है। रैंकिंग में चौथा नंबर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है। एएमयू 78 फीसदी स्कोर के साथ चौथे नंबर पर है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3aq3TYP
via IFTTT

Social Plugin