भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना के 8.30 लाख टेस्ट हुए, कुल 24 लाख लोग संक्रमित


बुधवार से गुरुवार के बीच देश में कुल 8 लाख 30 हजार टेस्ट हुए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 2 लाख 68 हजार टेस्ट पूरे हो चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां पिछले एक हफ्ते में तीन दिन 12 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 66 हजार 999 मामले सामने आए। इसी के साथ भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख 96 हजार 638 हो गई है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3iBqNPR
via IFTTT