चार लाख रुपये की स्मैक के साथ ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

फाइल फोटो

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने स्मैक के दो सौदागरों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी बाज़ार में क़ीमत चार लाख रुपए के आसपास है।

क्राइम ब्रांच को कुछ समय से इत्तला मिल रही थी कि दो युवक बाहर से नशे की सामग्री लाकर उसे शहर में खपा रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच के डीएसपी रत्नेश सिंह तोमर ने एसआई नरेन्द्र सिसोदिया की टीम को धरपकड़ के लिये लाइन अप किया। इसके बाद मुखबिर के पॉइंट पर क्राइम ब्रांच ने दो संदेहास्पद बाइक सवार दो युवकों को थर गांव की पहाड़ी के पास राउंड अप कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कल्लू उर्फ़ नज़र खां झाडूवाला मोहल्ला इंदरगंज व संजय जाटव बजरंग नगर बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास जेब में सफ़ेद रंग के पाउडर के पाउच मिले। थाने लाकर पूछताछ की तो मालूम हुआ कि पाउडर नशे की सामग्री स्मैक है। इसकी बाज़ार में क़ीमत चार लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/7 के तहत अपराध दर्ज किया है।



from New India Times https://ift.tt/39Zc26m