मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दो दिन तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहे डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका बेटा, सरकारी वाहन का चालक और गनर भी संक्रमित पाए गए हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
शनिवार को बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीसीपी व उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई। रविवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीसीपी व उनके बेटे को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल और गनर व चालक को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3amSw49
via IFTTT

Social Plugin