राम के बाद अब गौतम बुद्ध को बताया नेपाली- नेपाल के प्रधानमंत्री

 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भागवान राम को नेपाली बताने के बाद से सोशल मीडिया पर ढेरों मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस बीच रविवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भगवान गौतम बुद्ध को भारतीय बताया तो इस पर नेपाल भड़क गया।

 दरअसल, भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद अब भारतीय देवी-देवताओं और महापुरुषों पर बहस शुरू हो गई है। नेपाल द्वारा भगवान राम को नेपाली बताने के बाद भारत ने इसका कड़ा विरोध किया था लेकिन अब मामला उल्टा हो गया है, यहां भारत ने भगवान गौतम बुद्ध को भारतीय बताया जिसके बाद नेपाल का गुस्सा सामने आया है। हालांकि बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि इसमें कोई शक नहीं है कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/30Fgowv
via IFTTT