भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को ,142 कुल पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 7375 हो गई है। वहीं 55 कोरोना वॉरियर्स ने कोरोना पर विजय पाई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
राजधानी में अब मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़कर 200 पार कर गई है। बुधवार को एक होम्योपैथी डॉक्टर और एक एएसआई समेत 11 लोगों ने जान गंवाई है। ये बीते साढ़े चार महीने में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले बीते शनिवार को 6 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि हमीदिया की डीन डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि हमारे यहां गुरुवार सुबह तक तीन मौतें हुई हैं।
होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत वाणी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत वाणी (नारायण श्री अस्पताल) की शाम को चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हमीदिया के डीन ऑफिस में कार्यरत 29 वर्षीय युवा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। अवधपुरी संयुक्त विहार में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए है। इसमें एक पांच साल तो एक सात सात का बच्चा भी शामिल है।
06 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30x6RY5

Social Plugin