ग्वालियर में डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, पत्नी VLCC डाइटेशियन, बहन ICICI बैंक मैनेजर / GWALIOR NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित एमके सिटी में रहने वाला डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही वह अपनी पत्नी व बहन को लेकर भिंड पहुंच गया। जहां डॉक्टर को भर्ती कर पत्नी व बहन का सैंपल लिया गया। 

VLCC ग्वालियर में डाइटेशियन है कोरोना पॉजिटिव की पत्नी 

अब परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो ग्वालियर प्रशासन की परेशानी और बढ़ जाएगी। उसका कारण है डॉक्टर की पत्नी सिटी सेंटर में स्थित व्हीएलसीसी में डाइटेशियन है जबकि डॉक्टर भिंड के मौ कस्बा में पदस्थ है। डॉक्टर 31 मई को इंटरव्यू देने कार से इंदौर गया था और दो जून को लौटा था। 6 जून को ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले भिंड में सैंपल दिया तो वह पॉजिटिव निकला। 

ICICI बैंक की मैनेजर का भाई है कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर 

डॉक्टर की बहन आईसीआईसीआई बैंक ग्वालियर (ICICI BANK GWALIOR) में मैनेजर है। इससे प्रशासन ने व्हीएलसीसी (VLCC) और बैंक में भी आने-जाने पर रोक लगा दी है। सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 5 केस पॉजिटिव आए हैं।

 कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर मिलने से MK CITY ग्वालियर में आवगमन प्रतिबंधित 

चूँकि डॉक्टर सिटी सेंटर ग्वालियर के एमके सिटी का रहने वाला है तथा संक्रमण के समय वह ग्वालियर में ही था इसलिए प्रशासन ने फिलहाल एमके सिटी के ई ब्लॉक में आवगमन प्रतिबंधित कर दिया है और डॉक्टर के भाई को फ्लेट में क्वारंटाइन किया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30mFBfm