नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बदतमीजी कर रहे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री / MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया है कि वह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बदतमीजी करते हैं। 

सोमवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि डॉ नरोत्तम मिश्रा जी का अपना एक अलग तरीका है। वह जिस प्रकार का व्यवहार मुख्यमंत्री से कर रहे हैं, भाजपा के लोग आकर हमें बताते हैं कि किस कदर बदतमीजी कर रहे हैं। 

इससे पहले दोनों के बीच संवादहीनता की खबरें आई थी 

डॉ नरोत्तम मिश्रा अब से पहले तक शिवराज सिंह सरकार के संकटमोचक नेता रहे हैं परंतु कमलनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करने के बाद शिवराज सिंह चौहान और डॉ नरोत्तम मिश्रा के बीच खटपट की खबरें लगातार आ रही है। कुछ दिनों पहले एक खबर यह भी आई थी कि दोनों एक दूसरे से किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करते। इसी खबर के खंडन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के घर नाश्ता करने गए थे। अब दिग्विजय सिंह का नया खुलासा, उपचुनाव से पहले वाकई तनाव देने वाला है।

09 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का डिसीजन
मध्य प्रदेश शासन ने सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई
SIM CARD का फुल फॉर्म क्या है, आविष्कार कब हुआ, कितने प्रकार की होती है
मोड़ आने पर सड़क एक तरफ झुकी हुई क्यों बनाते हैं
Tata Sky ने 25 फ्री चैनलों को PAID कर दिया, यूजर्स की पॉकेट कटेगी
किस तरह के तबादला आदेशों को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है, पढ़िए
CBSE 12th EXAM के लिए HELPLINE NUMBER एवं प्रमुख दिशा निर्देश
दिवालिया बैंक में जमाधन डूब जाता है तो क्या लिया गया LOAN भी नहीं चुकाना पड़ता
मध्य प्रदेश कोरोना: 5 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं, 44 में 2688
सिंधिया विरोधी भाजपा सांसद के यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री का धमाकेदार स्वागत
मध्य प्रदेश के 50 हजार शिक्षकों को नई ट्रांसफर पॉलिसी का इंतजार
ग्वालियर में काढ़ा पीकर ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज, डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे
C-21 MALL भोपाल: कॉल सेंटर के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
इंदौर में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी, 2 क्षेत्रों सबसे अधिक मौतें
बीजेपी ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को चुनाव प्रभारी बना डाला
भोपाल में फीवर क्लीनिक, डॉक्टर्स की लिस्ट, नाम व फोन नंबर के साथ
मध्यप्रदेश में कोरोना रिटर्न: डिस्चार्ज के 18 दिन बाद महिला फिर से पॉजिटिव


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cHTFTn