लगातार छठे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने अब कितनी है कीमत


पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन शुक्रवार को प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि हुई। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है। छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपये और डीजल का मूल्य 3.42 रुपये तक बढ़ाया गया है।

 दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74 रुपये से बढ़कर 74.57 रुपये जबकि डीजल की कीमत 72.22 रुपये से बढ़कर 72.81 रुपये हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.48, 81.53 और 78.47 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 68.70, 71.48 और 71.14 रुपये है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/30DqPRx
via IFTTT