पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,97,535


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई पुलिस में कुल 2,028 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में कुल 82 लोग संक्रमित हैं।देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पहली बार 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dWbcsi
via IFTTT