विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि कुल 8 वैक्सीन की क्लिनिकल ट्रायल की जा रही है वहीं अन्य 110 वैक्सीन पूरी दुनिया में विकास के विभिन्न चरणों से गुजर रहे हैं। वैसे तो दुनिया का हर देश इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए तेजी से रिसर्च कर रहा है .
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दुनिया के सभी देश एकजुट हो संक्रमण को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका, चीन और जर्मनी इस घातक वायरस को जड़ से खत्म करने वाली प्रक्रिया के विकास का नेतृत्व कर रहे हैं। मौजूदा हालात में अमेरिका और चीन समेत अनेकों देशों ने वैक्सीन तैयार करने को लेकर तारीखों को ऐलान कर दिया है। शनिवार को चीन के स्वास्थ्य अधिकारी झांग वेनहोंग ने कहा है कि 2021 के मार्च में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैक्सीन बना ली जाएगी।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cHp4WH
via
IFTTT
Social Plugin