कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा


लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में अबतक का सर्वाधिक इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 4987 कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि 120 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90927 हो गई है.

लॉकडाउन 3 आज खत्म हो रहा है, ऐसे में पूरे महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है, बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में ही है, यहां कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2y8IAwe
via IFTTT