चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में 6 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने फैक्ट्री का पूरा कामकाज अगले आदेश तक बंद कर दिया है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के कासना प्लांट में जब कंपनी को कोरोना वायरस संक्रमण का पता चला तो उसने तुरंत कामकाज रोक दिया।
ओप्पो ने रविवार को कहा था कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्ट्री में काम रोक दिया है। जब तक उसके सभी 3000 कर्मचारियों की कोरोना जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्ट्री में काम बंद रहेगा। एएनआई के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में कंपनी के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद करीब 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को परिचालन फिर से शुरू किया था।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dSQmJS
via
IFTTT
Social Plugin