Cyclone Amphan के कारण इन राज्यों में Yellow अलर्ट जारी


बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान अम्फान (Amphan) कई राज्यों के लिए खतरा बन सकता है, जिसकी वजह से विभाग ने आज से लेकर अगले 4 दिन तक के लिए देश के कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि 'अम्फान' 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटे में 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो सकता है.


चक्रवाती तूफान 'अम्फान' को देखते हुए IMD ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में पहले ही ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। यहां तूफान की वजह से बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओड़िशा, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Ti7UqS
via IFTTT