बैतूल में पथराव, DSP, तहसीलदार सहित तीन पटवारी घायल, रेत माफिया का हमला / MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गुवाड़ी के पास सोमवार की रात करीब 11.30 बजे पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 60 लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में प्रशिक्षु डीएसपी, तहसीलदार सहित तीन पटवारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हमला रेत माफिया द्वारा कराया गया है। पुलिस एवं प्रशासन ने रेत माफिया का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। लगभग 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यहां से बड़े पैमाने पर मशीनों से रेत निकालकर जगह जगह भंडारण किया जाने की शिकायत पर देर रात तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी देवनारायण यादव, पटवारी हरीश गुप्ता, इम्रतलाल धुर्वे, रामस्वरूप नवड़े, समेत पुलिस बल निरीक्षण करने पहुंचे। खदान पर डंपरों में रेत भरी जा रही थी जिस पर जब्ती की करवाई की जा रही थी। 

अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि इसी दौरान गांव ढोंढरामोहाड़ के पास 50-60 लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। तहसीलदार, डीएसपी के वाहन के जहां कांच फूट गए वहीं पटवारी हरीश गुप्ता, ड्राइवर गोलू, रामस्वरूप नवड़े, इम्रतलाल धुर्वे को सिर में गंभीर चोट आई।

19 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

लॉक डाउन 4.0 भोपाल में क्या कर सकते है क्या नहीं पढ़िए
कंप्यूटर को टीवी की तरह डायरेक्ट स्विच ऑफ क्यों नहीं कर सकते
गर्भपात के दौरान यदि महिला की मृत्यु हो गई तो जेल कौन जाएगा डॉक्टर या पति
कमलनाथ को पहला चुनावी झटका, कांग्रेस नेताओं की एक टीम भाजपा में शामिल
तुम डेढ़ साल तक रोते रहे, हमने डेढ महीने में कर दिखाया: शिवराज सिंह का कमलनाथ को जवाब
भारत में परमाणु बम का कोड और हमले का अधिकार किसके पास होता है
ग्वालियर के प्राइवेट डॉक्टरों पर पाबंदी, सर्दी-जुकाम का इलाज नहीं करेंगे
कांग्रेस की गोपनीय लिस्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंच गई
इंदौर लॉक डाउन 4.0 में: किसको कितनी छूट मिली, पढ़िए
मध्य प्रदेश के 43 जिले ग्रीन जोन में, लॉक डाउन 4.0 के लिए सीएम शिवराज सिंह की गाइडलाइन
सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल
मप्र आईएएस अफसरों के तबादले
मध्यप्रदेश में कोरोना 5000 के पार, आज 5373 में से 259 पॉजिटिव
इस साल स्कूल नहीं खुलेंगे तो बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया
लॉकडाउन 4.0 : जबलपुर में ऑड और ईवन का फॉर्मूला लागू होगा
ग्वालियर में दूध की आड़ में समोसे-कचौड़ी बेच रहा था, गिरफ्तार


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2WKF84t