संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज 16 मई 2020 को पनिहार टोल प्लाजा पर आरंभ किए गए पुलिस पब्लिक लंगर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सत्येंद्र तोमर साहब उपस्थित हुए और अपने निर्देशन में शहर में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों एवं जिलों के मजदूर यात्रियों को भोजन वितरण कराया।

इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र तोमर जी के साथ थाना प्रभारी कोतवाली श्री विवेक अस्थाना, थाना प्रभारी कंपू विनय शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई शत्रुघ्न मिश्रा, थाना प्रभारी श्री जितेंद्र मावई उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पनिहार एवं बरई के श्री कल्याण सिंह सोलंकी, श्री बंटी सोलंकी, श्री अमजद खान, श्री मटोला खान, श्री गोविंद शर्मा, श्री चांद खान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे तथा पुलिस परिवार के द्वारा चला जाए लंगर में अपना भरपूर योगदान प्रदान किया। उद्देश्य केवल एक है कि ग्वालियर सीमा से कोई भी इस कोरोना संक्रमण के काल में गुजरने वाला कोई यात्री भूखा अपने घर ना जाए जब भी घर पहुंचे स्वस्थ पहुंचे।
इस कार्य में अभूतपूर्ण योगदान ग्वालियर पुलिस के कप्तान नवनीत भसीन जी का रहा।
from New India Times https://ift.tt/3dNWRxB
Social Plugin