अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बार फिर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलने के मामले में चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने चीन पर आरोप लगाया है कि वहां की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को विदेश यात्रा करने की अनुमति दी।
इसकी वजह से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और भी गहरा गया। चीन चाहता तो कोरोना पूरी दुनिया में इतना नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि इस मामले में चीन को क्या और किस तरह का दंड दिया जाना चाहिए, इस रणनीति का फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/36d7tn1
via IFTTT

Social Plugin