रूस में पिछले 24 घंटे में 9709 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,752 तक पहुंच गई है जो कि अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 24 घंटे में 94 लोगों की मौतें भी हुईं हैं जिससे मृतकों की संख्या 2631 हो गई है।
रूस की राजधानी मॉस्को की बात करें तो यहां का आंकड़ा सबसे अधिक डराने वाला है जहां कुल संक्रमितों की संख्या 142,824 हो गई है जो कि देश के कुल संक्रमितों की संख्या का आधा है। यानि कि रूस के कुल कोरोना मरीजों में आधा राजधानी मॉस्को से है। सीएनसीएन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस मॉस्को में तबाही मचाने के बाद अब दूरस्थ एवं बीमार क्षेत्रों में अपना पांव पसार रहा है। जो कि रूस की सरकार के लिए काफी चिंताजनक है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3g10suf
via
IFTTT
Social Plugin