पीएम मोदी ने ट्रंप का किया धन्यवाद, वेंटिलेटर देने के फैसले पर बोले पीएम मोदी


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2752 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत में वेंटिलेटर्स भेजने की घोषणा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है। ऐसे समय में, विश्व को स्वस्थ और कोरोना से मुक्त बनाने के लिए जितना संभव हो राष्ट्रों को एक साथ काम करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे भारत और अमेरिका की दोस्ती और मजबूत होगी।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2LwawNx
via IFTTT