मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों में फैला कोरोनावायरस


कोरोनावायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले पहली बार सामने आ रहे हैं, उनमें मरीजों की टैवल हिस्ट्री है। कोई गुजरात से तो कोई दिल्ली और महाराष्ट्र से आया है।


मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 4656 पर पहुंच गई। इनमें से इंदौर में 2299, भोपाल 961, उज्जैन 284, जबलपुर 168, बुरहानपुर में 122 मरीज हो चुके हैं। 240 की मौत हुई है और 2399 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। राज्य में गुरुवार को सैम्पलिंग का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। यहां अब तक 1 लाख 273 लोगों की जांच की जा चुकी है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3659dyy
via IFTTT