कोरोना संकट को लेकर देश में 55 दिन जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है. अब यहां कुल 1 लाख 11 मामले सामने आ चुके हैं.
एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है. बता दें कि देश में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आकंड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है. सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2033 नए मामले सामने आए और इस दौरान 51 लोगों की जान गई. महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3g0nXDy
via
IFTTT
Social Plugin