पाकिस्तान में सोमवार को कोरोना वायरस से 1,974 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 42,000 के पार पहुंच गए हैं. करीब 30 और मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी 903 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 42,125 मामलों में से सबसे ज्यादा सिंध में 16,377 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 15,346, खैबर-पख्तूनख्वा में 6,661, बलोचिस्तान में 2,692, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 540 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के 1,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 42,125 पर पहुंच गए। जबकि 11,922 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ZmQvBv
via
IFTTT
Social Plugin