भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गलतियां भारतीय जनता पार्टी को अभी भी शूल की तरह चुभ रही है। बीजेपी विधायक शरद कोल ने एक वीडियो जारी करके भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा के हाईकमान पर जातिवाद का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा में आदिवासियों और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को प्रमुख पदों पर नहीं बिठाया जाता। बताने की जरूरत नहीं कि विधायक शरद कोल को शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी वोट बैंक को साधना के उद्देश्य से टिकट दिया था। संगठन में तब इसका विरोध हुआ था लेकिन शिवराज सिंह कहां किसी की मानते।
भाजपा विधायक ने कमलनाथ सरकार की तारीफ भी की
भाजपा विधायक शरद कोल और आदिवासी समाज के नेता शरद कोल वीडियो में आरोप लगा रह हैं- भाजपा में एक वर्ग विशेष की उपेक्षा की जा रही है और कुछ वर्ग विशेष के लोगों को ही पार्टी तवज्जो दी जा रही है। तीन मिनट से अधिक के इस वीडियो में शहडोल जिले के ब्यौहारी से भाजपा विधायक शरद कौल सवा साल पुरानी कमलनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा रहे हैं कि उनके कदमों से गरीब और अन्य वर्गों के लोगों को लाभ हो रहा है। बिजली बिल काफी कम हो गए हैं। अन्य कदम भी गरीबों के हित में उठाए गए हैं। शरद कोल पहले भी बगावती तेवर दिखा चुके हैं।
दिग्विजय सिंह ने लगाया था विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप
इसके पहले दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। वह कांग्रेस विधायकों से बात कर उन्हें उनके (भाजपा) पक्ष में आने के लिए 25-35 करोड़ रुपयों की पेशकश कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंह ने भाजपा को चेतावनी दी कि वे ऐसा नहीं करें, क्योंकि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। भाजपा पूरे पांच साल तक विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/39fCgjL

Social Plugin