Lava इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Z53 लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 4,829 रुपये रखी है. यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. Lava Z53 प्रिज्म रोज और प्रिज्म ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा.
Lava Z53 में 6.1 इंच का डिस्प्ले लगा है जोकि कि एचडी रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन 1GB/2GB रैम के ऑप्शन में मिलता है.इसमें फेस अनलॉक का सपॉर्ट मिलता है, जोकि महज 0.4 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है.
इस फोन में रियर पैनल पर 8MP का कैमरा दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर काम करता है.इस फोन में 4120mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह दो दिन तक चलती है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/378lIsi
via
IFTTT
Social Plugin