13 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi Mi 10, 5000 एमएएच की होगी बैटरी


स्मार्टफोन कंपनी शाओमी  जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपना सबसे बेहतरीन फोन Mi 10 लांच करने वाली है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल स्तर पर 13 फरवरी को लॉन्च करेगी। जो 14 फरवरी से मार्केट में बिकने के लिए उपलब्ध होगा।

इसी बीच कंपनी ने अपना एक ट्रेलर जारी किया है। जिसमें बताया गया कि 11 फरवरी को भारत में एक नया अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में बैटरी और कैमरा सेटअप शानदार होंगे।

इन खबरों की जानकारी शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दी है। शाओमी कंपनी के द्वारा पोस्टर भी लगाए गया, पोस्टर के अनुसार 11 फरवरी को भारत में कंपनी का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इन पोस्टरों में लिखा हुआ है “देश का सबसे दमदार स्मार्टफोन।”

हालांकि! इसे लेकर अभी सिर्फ पोस्टर और ट्विटर पर सूचना जारी गई है।  फोन के नाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना तो है कि फोन की बैटरी 5000 एमएएच की होगी।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/39cFFQ7
via IFTTT