दिल्ली विधनासभा चुनाव का प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही अब बड़े-बड़े नेताओं के बयानों पर भी लगाम लग गई। सभी दलों ने अपने नेताओं को जनता को रिझाने के लिए उतारा था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रचार करने के लिए बुलाया था। उन्होंने इस दौरान बिरयानी वाला बयान दिया था। हालांकि ये बयान उनको भारी पड़ गया। आइए जानें क्या हुआ।
दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया। आप के लिए अरविंद केजरीवाल ने खुद मोर्चा संभाल रखा था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी से लेकर मनमोहन सिंह मैदान में थे। भाजपा ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर यूपी के सीएम योगी को प्रचार के लिए बुलाया था। इस दौरान योगी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बिरयानी वाला बयान दिया था।
सीएम योगी ने बिरयानी वाला बयान शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर दिया था और अरविंद केजरीवाल पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया था। हालांकि चुनाव आयोग ने योगी के इस बयान को संज्ञान में ले लिया है। चुनाव आयोग ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए उनको नोटिस जारी कर दिया है। करावल नगर में दिए इस बयान पर आयोग ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन के मद्देनजर नोटिस भेज दिया है। उनको शुक्रवार को इस नोटिस का जवाब देना होगा।
(न्यूज सोर्स- ani news agency)
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/385U14L
via IFTTT

Social Plugin