बीजेपी सांसद दिया कुमारी ने ही गुरुवार को लोकसभा में सरकार से पूछ लिया कि आखिर 100 स्मार्ट कब तक बनकर तैयार होंगी. जवाब सरकार की ओर से दिया गया है.जवाब में केंद्र सरकार ने अब बताया है कि शहरों को चुने जाने की तारीख से पांच साल के भीतर उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश है.
सांसद दिया कुमारी ने गुरुवार को शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पूछा था कि स्मार्ट सिटी को कितने बजट का आवंटन है और कब तक स्मार्ट सिटी बनेंगे?राज्य मंत्री ने बतया कि जनवरी 2016 से जून 2018 तक सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया. स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सौ शहरों में पांच साल के भीतर 48,000 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है. हर शहर को पांच सौ करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2H4kLGW
via
IFTTT
Social Plugin