भारत की 1st महिला IPS किरन बेदी की LOVE STORY

वेलेंटाइन वीक चल रहा है। भारतीय पंचांग के अनुसार भी बसंत चल रहा है। यह प्रेम की ऋतु है। तो आइए हम आपको बताते हैं भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अफसर की लव स्टोरी। इससे पहले यह बताना जरूरी है कि यह वही महिला आईपीएस है जिसके नाम से सारी दिल्ली दहल जाती थी। जिसने केवल दिल्ली को ही नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया। सही पकड़े हैं, अपन किरण बेदी की बात कर रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं किरण बेदी ने लव मैरिज की है। 

किरण बेदी ने प्रपोज किया था


किरन बेदी के पति बृज बेदी (अब हमारे बीच नहीं हैं) ने एक इंटरव्यू में बताया कि हमारी शादी लव मैरिज थी। मजेदार बात यह है कि उस जमाने में जब की लड़कियां घूंघट से बाहर नहीं निकलती थी किरण बेदी ने बृज बेदी को शादी के लिए प्रपोज किया था। बृज बेदी बताते हैं कि किरन ने मुझसे शादी करने की इच्छा जताई थी। शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। न ढोल था, न बराती। मंदिर में शादी हुई थी। 

शादी करने से पहले उसका मतलब पता होना चाहिए

मेरा मानना है कि शादी करने से पहले उसका मतलब पता होना चाहिए। कहने का मतलब है एक लड़की किसी से शादी कर रही है, तो क्यों वह उसी से कर रही है। किरन की योग्यताओं के बारे में मुझे शुरू से पता था, इसलिए मैंने हमेशा उनका साथ दिया। फिलहाल मैं भी बहुत सोशली एक्टिव हूं और हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3bsh37F